• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क हादसे में युवक की मौत

one man death in road accident - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोटा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन सड़क पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब कोटा की ओर से आ रही कार आंवलहेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस्सी थाना प्रभारी दौलतसिंह ने बताया कि आंवलहेड़ा के पास मोड़ पर कार तीन-चार बार पलटी खा गई। इससे कोटा के विज्ञान नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विवेक पुत्र कमल जैन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई। मृतक कोटा के भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का भतीजा था और मध्यप्रदेश के खोर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-one man death in road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: one man death in road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved