• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम की इनफोर्समैंट टीम ने अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा

municipal इनफोर्समैंट team violating those who chased - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। नगर निगम की इनफोर्समैंट टीम ने आज जोन-2 क्षेत्र में सडक़ एवं फुटपाथ मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई की तथा अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा।
जूनियर इंजीनियर अरूणदीप भारद्वाज के नेतृत्व में जोन-2 की इनफोर्समैंट टीम ने बस स्टैंड, महरोली रोड़, शीतला माता रोड़ एवं आसपास के क्षेत्र में सडक़ों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए कार्रवाई की तथा रेहड़ी-पटरी, गन्ना जूस विक्रेताओं सहित विभिन्न दुकानों के बाहर लगे सामान को हटाया। टीम ने दुबारा अतिक्रमण नहीं करने बारे संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी भी दी। ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त वी. उमाशंकर के निर्देश पर डीटीपी संजीव मान के नेतृत्व में चार इनफोर्समैंट टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार सडक़ों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। टीमों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों को दुबारा से अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने बारे भी चेतावनी दी जाती है। निगमायुक्त के अनुसार अतिक्रमण के कारण तंग हुई सडक़ों पर यातायात जाम की समस्या पैदा होती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम विशेष रूप से शहर की मुख्य सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्य कर रहा है। इसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-municipal इनफोर्समैंट team violating those who chased
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal इनफोर्समैंट team violating those who chased, gurgaon news, gurgaon nagar nigam, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved