• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीन, पाक और अंदरूनी दुश्मनों से एक साथ निपटने को तैयार: आर्मी चीफ

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि भारत ढाई मोर्चे (चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा) पर युद्ध लड़ रहा है। जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान जैसे बाहरी खतरों के साथ आंतरिक खतरों से भी एक साथ निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। जनरल रावत ने साथ ही कहा कि भारत इन विभिन्न मोर्चों पर युद्ध के लिए तो तैयार है ही, किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास कई प्रभावी रास्ते भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री ने भी बताया कि भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बावजूद पिछले 40 सालों में एक भी गोली नहीं चली।’ सेना प्रमुख जनरल रावत ने साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्दी ही हालात सुधरेंगे। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में हालात में सुधार होगा।’ जनरल रावत ने पाकिस्तान पर राज्य के युवाओं को सोशल मीडिया प्रॉपेगैंडा के जरिए भरमाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके कश्मीर के युवाओं में गलत सूचना फैला रहा है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान राज्य में अव्यवस्था फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India is fully ready for two a half front war, army chief general Bipin Rawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, two a half front war, army chief general rawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved