• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
4 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मकर: आज काम-काज की पद्धति में थोड़ा बहुत सुधार लाएंगे, कार्य-पद्धति को सरल बना लेंगे। व्यावसायिक कार्यों में आप हर चीज को व्यवस्थित ढंग से चाहते हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग लेना चाहते हैं तो मिल जाएगा, आपकी कही हुई बात गिरेगी नहीं। लाभ प्राप्ति इतनी आसान नहीं है अत: आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। यात्रा प्रवास लाभ दे सकता है परंतु भाग-दौड़ बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। अत्यंत व्यस्तता के बीच में घर-परिवार के लिए पर्याप्त समय निकाल लेंगे। नए मित्रों से मिलना हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्ते यथावत चलेंगे। कुंभ: काम-काज में अच्छी प्रगति होगी, अच्छी आय होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आप भ्रम में रहेंगे अत: इन पर निर्णय स्थगित कर दें। व्यवसाय क्षेत्र में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। किसी एक से आज सार्थक वार्ता हो सकती है। व्यवसाय में जीत के लिए कुछ कदम उठाएंगे और सफल भी हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। यदि प्रेम संबंध हैं तो आपको अपार सहयोग मिलेगा। किसी खास मुकाम पर आपके सम्मान की रक्षा होगी। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है और दूसरे शहरों से लाभ होगा। मीन: आज अधिकारी या शासक वर्ग से मिलना हो सकता है। आपके सोचे हुए काम बनेंगे। व्यवसाय के लिए कोई वार्ता का प्रस्ताव आ सकता है, स्वीकार कर लेने में हर्जा नहीं है। किसी बकाया काम को करने में आपको गुरु या किसी बड़े के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। माता-पिता के लिए आज का दिन ठीक है पिता के व्यावसायिक कार्यों में थोड़ी-थोड़ी अड़चनें बनी रहेंगी। घर में किसी मुद्दे को लेकर साथी के साथ असहमति जैसी स्थिति रहेगी अत: कोई टिककर निर्णय नहीं लें। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा परंतु आपकी इच्छा बनी रहेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 26 Sept 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 26 sept 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved