• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: दिनमान ठीक-ठीक चल रहे हैं। आपके सोचे हुए काम उस तरीके से नहीं हो रहे हैं, जिस तरीके से आप करना चाहते हैं। आर्थिक लाभ के लिए बनाई जा रही योजना, अच्छा परिणाम देना शुरु कर देगी। आज एक प्रमुख बाधा दूर हो जाएगी, दैनिक काम-काज में प्रगति होगी। दौड़-भाग के काम आज संपन्न कर लीजिए। व्यावसायिक यात्रा सार्थक सिद्ध हो सकती है। आजीविका संबंधी कोई निर्णय कल के लिए ना छोंड़े। भाई-बहिनों के साथ थोड़ा सा तनाव रहेगा। साथी के साथ संबंध सहज रहेंगे, भागीदारी के मामलों में लाभ हो सकता है। वृश्चिक: किसी नीतिगत निर्णय को लेकर आप थोड़ा सा संकोच करेंगे। विचार-विमर्श के लिए ज्यादा समय लेंगे। ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ रहा है परंतु आर्थिक दबाव भी बहुत अधिक बढ़ रहा है, ऋण-प्रबंध करना ही पड़ेगा। आज जहां से पैसा आ जाए वहां से ही ठीक है। यात्रा शुभ नहीं है अत: आज बाहर की यात्रा ना करें। अनावश्यक खर्चे भी बहुत होंगे। कोई पुरानी उधारी चुकानी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास धीरे-धीरे सफल होंगे। आपका वर्चस्व धीरे-धीरे बढ़ रहा है। काम-काज में कौशल बढ़ेगा और दिखावा भी बढ़ेगा। धनु: मन में अज्ञात आशंकाएं रहेंगी। क्रोध की मात्रा भी बढ़ेगी। ना चाहते हुए भी किसी से विवाद में पड़ सकते हैं परंतु आपका आत्म-विश्वास बना रहेगा। घर का वातावरण सुधारने के लिए बहुत कोशिश करेंगे। बड़े व्यावसायिक निर्णय अभी टाल दें। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परंतु व्यर्थ का खर्चा भी कम नहीं होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनकी शिक्षा-दीक्षा या उनकी आर्थिक स्थिति दोनों में ही सुधार होगा। आज परिवार के साथ कुछ ज्यादा समय निकालेंगे और खान-पान और मनोरंजन पर भी खर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 26 Sept 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 26 sept 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved