• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेप मामले में यूपी के बीजेपी विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Arrest warrant against UP BJP MLA in rape case - Sonbhadra News in Hindi

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राम दुलार के खिलाफ आठ साल पुराने दुष्कर्म के मामले में एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विधायक राम दुलार के बार-बार समन करने के बाद भी अदालत में पेश नहीं होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राहुल मिश्रा ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत ने विधायक को 23 जनवरी को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। सहायक जिला सरकारी वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि म्योरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 4 नवंबर, 2014 को पुलिस में शिकायत की थी कि तत्कालीन ग्राम प्रधान के पति राम दुलार ने उसकी बहन को धमकी देकर कई बार बलात्कार किया था।
त्रिपाठी ने कहा कि अदालत ने राम दुलार को कई बार समन जारी किया लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arrest warrant against UP BJP MLA in rape case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh bjp mla ram dular rape case arrest warrant issued, crime news in hindi, crime news, sonbhadra news, sonbhadra news in hindi, real time sonbhadra city news, real time news, sonbhadra news khas khabar, sonbhadra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved