• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप माफिया भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Sonbhadra Police Seizes Assets Worth Rs 28.50 Crore Belonging to Cough Syrup Mafia Bhola Jaiswal - Sonbhadra News in Hindi

सोनभद्र । कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस और एसआईटी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई जारी है। न्यायालय के आदेश के बाद सोनभद्र पुलिस और एसआईटी टीम वाराणसी में आरोपी की लगभग 28 करोड़ 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, कफ सिरप के अवैध धंधे से अर्जित की गई इन संपत्तियों को जब्त करने का आदेश 22 जनवरी को न्यायालय द्वारा पारित किया गया था। उसी के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल वाराणसी का रहने वाला है और लंबे समय से कोडीन युक्त सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त था। इस मामले में सोनभद्र पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी भोला प्रसाद को पश्चिमी बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तारी के समय वह विदेश फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसे समय रहते पकड़ लिया गया।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत यह एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में दर्ज एफआईआर में भोला प्रसाद जायसवाल को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। जांच में सामने आया है कि उसने इस अवैध धंधे के जरिए भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने आगे कहा कि अब तक जांच में करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति के अवैध रूप से अर्जित होने की पुष्टि हुई है, जिसे कुर्क किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जांच जारी रहेगी और यदि और भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का पता चलता है, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonbhadra Police Seizes Assets Worth Rs 28.50 Crore Belonging to Cough Syrup Mafia Bhola Jaiswal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cough syrup mafia bhola jaiswal, cough syrup mafia, sonbhadra polic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonbhadra news, sonbhadra news in hindi, real time sonbhadra city news, real time news, sonbhadra news khas khabar, sonbhadra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved