सीतापुर | उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के संधना गांव में अपने भाई के साथ मेला देखकर लौट रही 13 साल की एक किशोरी के साथ शनिवार को कथित रूप से सात लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने रविवार को बताया, "13 साल की एक लड़की अपने भाई के साथ मेला देखकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में सात लोगों ने उसके भाई की पिटाई की और उसके बाद लड़की लेकर चले गए और सभी ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।" कुलकर्णी ने बताया, "लड़की ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों -हिमांशु, धन्नू और कांता- को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष चार की तालाश जारी है।" एसपी ने बताया, "लड़की की हालत नाजुक है, उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।" --आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'रामायण' से 'महाकुंभ' तक... पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में किया इन बातों का जिक्र
मामूली बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,400 स्तर के ऊपर
त्रिनिदाद में 25 साल पहले भी बजा था 'संघ के शेर' नरेंद्र मोदी का डंका, मोदी आर्काइव ने ताजा की यादें
Daily Horoscope