• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी की मथुरा जेल में बंद कैदी ने की खुदकुशी

Prisoner in UP Mathura jail commits suicide - Mathura News in Hindi

मथुरा । दहेज हत्या मामले में यूपी की जेल में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र के मरदौरा निवासी हरि सिंह अपनी बहू की दहेज हत्या मामले में 23 मई 2021 से जेल में बंद था। सोमवार की दोपहर उसने बैरक नंबर 7 के बाहर एक खंभे से रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। उसके साथी कैदियों ने उसे नीचे उतारा और जेल अस्पताल ले गए।
अधीक्षक ने बताया कि गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक का बेटा भी जेल में है।
खबरों के मुताबिक, मृतक ने इतना बड़ा कदम उठाने से एक घंटे पहले अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। वह मामले को लेकर काफी परेशान था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prisoner in UP Mathura jail commits suicide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathura jail, prisoner in up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved