• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यहां उत्पाती बंदरों से लोग परेशान, फ्रूटी देने पर लौटाते हैं सामान

mathura People get angry with monkeys - Mathura News in Hindi

मथुरा। वृंदावन में बंदरों का आतंक का बरकरार है। स्थानीय लोग और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रोजाना इन बंदरों के शिकार होते हैं। प्रमुख मंदिरों के बाहर बंदर झुंड बनाकर बैठते हैं और श्रद्धालुओं से उनका चश्मा या महिलाओं से पर्स छीन लेते हैं। जब इन बंदरों को कुछ खाने-पीने का दिया जाता है तभी छीना हुआ सामान वापस मिल पाता है। पहले ये बंदर चना या बिस्किट देने पर सामान छोड़कर भाग जाते थे, लेकिन अब तब तक सामान वापस नहीं लौटाते जब तक उन्हें पीने के लिए फ्रूटी नहीं मिल जाती। वृंदावन के विश्व विख्यात बांके बिहार मंदिर के अलावा निधिवन, सेवाकुंज और अन्य मंदिरों के बाहर बंदर श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाते हैं। झपट्टा मारकर उत्पाती बंदर श्रद्धालुओं का चश्मा उतार लेते हैं या फिर महिलाओं से उनका पर्स छीन लेते हैं। श्रद्धालु परेशान होते हैं लेकिन बंदरों के आतंक के सामने किसी का बस नहीं चलता। सामान छीनने के बाद बंदर कुछ देर तो खाने की वस्तु मिलने का इंतजार करता है लेकिन जब देखता है कि उसके खाने के लिए श्रद्धालु कोई चीज नहीं ला रहा तो पर्स को फाड़ना और चश्मे का तोड़ना शुरु कर देते हैं। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर एक बंदर ने महाराष्ट्र से आई महिला श्रद्धालु का पर्स छीनकर उसमें रखे 500-500 के नोट हवा में उड़ाए। पीड़ित महिला ने उसे खाने पीने की चीजें भी दी लेकिन बंदर को पता नहीं क्या सेझी कि उसने पर्स वापस ही नहीं किया।
इन बंदरों के आतंक से जिला प्रशासन अच्छी तरह वाकिफ है। इसके बावजूद इनके आतंक से निजात दिलाने को कोई ठोस प्रबंध नहीं किए जाते। हालांकि किसी वीआईपी के आने पर जरूर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच जाती है। नवंबर 2014 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे के दौरान उत्पाती बंदरों को भगाने के लिए लंगूर लाए गए थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-mathura People get angry with monkeys
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathura, people, get angry, monkeys, frooti , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved