हाथरस। सादाबाद
कोतवाली इलाके के गाँव तसींगा में हुई चरण सिंह की हत्यारिन उसकी खुद की ही पत्नी निकली। पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।
पुलिस ने चरण सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए बुधवार
को उसकी पत्नी, भाई और एक भाड़े के हत्यारे को जेल भेज दिया है। सादाबाद
के गांव तंसीगा में पोखर के पास बीती 28 जनवरी को गांव के चरन सिंह पुत्र
कुँवर लाल की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर
हत्या करना पाया गया।
मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ पंजीकृत हुआ था। विवेचना के बाद पुलिस ने बुधवार
को खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, भाई भीमसेन
व बनी सिंह को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भूपेंद्र फरार है। पुलिस के जारी प्रेस नोट के अनुसार चरण सिंह की हत्या पत्नी दवारा खुद के देवर से अवैध सम्बन्धो के
चलते की गई है।
कोलकाता में लॉ छात्रा से गैंगरेप : तीन आरोपी गिरफ्तार, BJP ने तृणमूल कांग्रेस से संबंध का लगाया आरोप
पाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौत
कांग्रेस को हर जिले में मजबूत करने के लिए पार्टी ने बनाया प्लान, राहुल गांधी ने दी जानकारी
Daily Horoscope