• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चांदपोल से पिछोला में समा रहा मलमूत्र का नाला

Sewage drain from Chandpole is flowing into Pichola - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति के प्रमुख स्रोत पिछोला झील को प्रदूषित होने से बचाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से करोडों रुपए खर्च कर सीवर लाइन डालने के बावजूद चांदपोल के यहां से मल मूत्र का नाला झील में गिर रहा है। झील में सीवरेज के घुलने से उसके पानी की गुणवत्ता खराब होने लगी है। इसी पानी को पेयजल सप्लाई किए जाने से उसका उपयोग करने वालों को जलजनित बीमारियों के होने की आशंका बन रही है। उल्लेखनीय है कि पिछोला झील को सीवर मुक्त करने के लिए इसके किनारे सीवर लाइन डाली गई थी। बावजूद इसके झील में मल मूत्र का नाला गिर रहा है। जिसके चलते पानी में घुलनशील ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है और कार्बन की मात्रा भी बढ़ती है। जिसके परिणाम से झील में जलीय खरपतवार तेजी से बढ़ रही है।
झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल का कहना है कि मल—मूत्र झील में गिरने से उसका पानी लाखों विषैले बैक्टीरिया पानी में घोल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sewage drain from Chandpole is flowing into Pichola
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sewage drain from chandpole, flowing into pichola, udaipur, lake development authority, tej shankar paliwal, smart city project to protect pichola lake, sewage drains from chandpole, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved