उदयपुर। शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति के प्रमुख स्रोत पिछोला झील को प्रदूषित होने से बचाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से करोडों रुपए खर्च कर सीवर लाइन डालने के बावजूद चांदपोल के यहां से मल मूत्र का नाला झील में गिर रहा है।
झील में सीवरेज के घुलने से उसके पानी की गुणवत्ता खराब होने लगी है। इसी पानी को पेयजल सप्लाई किए जाने से उसका उपयोग करने वालों को जलजनित बीमारियों के होने की आशंका बन रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछोला झील को सीवर मुक्त करने के लिए इसके किनारे सीवर लाइन डाली गई थी। बावजूद इसके झील में मल मूत्र का नाला गिर रहा है। जिसके चलते पानी में घुलनशील ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है और कार्बन की मात्रा भी बढ़ती है। जिसके परिणाम से झील में जलीय खरपतवार तेजी से बढ़ रही है।
झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल का कहना है कि मल—मूत्र झील में गिरने से उसका पानी लाखों विषैले बैक्टीरिया पानी में घोल रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे