• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चलती ट्रेन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Young man hanged himself in a moving train - Kota News in Hindi

- जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को रखवाया मोर्चेरी में कोटा। निजामुद्धिन से कोटा आ रही देहरादुन एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक यात्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने घटन की जानकारी ली जिसके बाद सामने आया कि युवक की जेब से निजामुद्दीन से लाखेरी का टिकट मिला। साथ ही एक आधार कार्ड भी मिला। आधारकार्ड से उसकी पहचान बूंदी जिले के देहीखेड़ा निवासी पंकज राठौर के रूप में हुई। वहीं जीआरपी शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मृतक के चाचा सुरेश ने बताया पंकज कोटा में किसी होटल में काम करना बताता था। 1 अप्रैल की रात को सेठ के कहने पर दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद उससे सम्पर्क नहीं हुआ। आज उसकी मौत की सूचना मिली। जीआरपी एएसआई दलवीर सिंह ने बताया तड़के चलती ट्रेन में किसी युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। कोटा स्टेशन पर ट्रेन में जाकर देखा तो जनरल कोच के टॉयलेट में युवक फांसी में लटका हुआ था। शर्ट की बाहों से उसने दरवाजे के कड़े से लटकर फांसी लगा रखी थी। परिजनों ने बताया- पंकज की शादी नहीं हुई थी। आर्थिक रूप से कमजोर था। नशे का आदि था। परिजनों को इस बात की जानकारी नही है कि वो कहां काम करता था। वो अक्सर घर से बाहर रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Young man hanged himself in a moving train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, nizamuddin, dehradun express, general coach, hanging, suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved