चलती ट्रेन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अप्रैल 2023, 4:41 PM (IST)

- जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को रखवाया मोर्चेरी में

कोटा।
निजामुद्धिन से कोटा आ रही देहरादुन एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक यात्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने घटन की जानकारी ली जिसके बाद सामने आया कि युवक की जेब से निजामुद्दीन से लाखेरी का टिकट मिला। साथ ही एक आधार कार्ड भी मिला। आधारकार्ड से उसकी पहचान बूंदी जिले के देहीखेड़ा निवासी पंकज राठौर के रूप में हुई। वहीं जीआरपी शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मृतक के चाचा सुरेश ने बताया पंकज कोटा में किसी होटल में काम करना बताता था। 1 अप्रैल की रात को सेठ के कहने पर दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद उससे सम्पर्क नहीं हुआ। आज उसकी मौत की सूचना मिली। जीआरपी एएसआई दलवीर सिंह ने बताया तड़के चलती ट्रेन में किसी युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। कोटा स्टेशन पर ट्रेन में जाकर देखा तो जनरल कोच के टॉयलेट में युवक फांसी में लटका हुआ था। शर्ट की बाहों से उसने दरवाजे के कड़े से लटकर फांसी लगा रखी थी। परिजनों ने बताया- पंकज की शादी नहीं हुई थी। आर्थिक रूप से कमजोर था। नशे का आदि था। परिजनों को इस बात की जानकारी नही है कि वो कहां काम करता था। वो अक्सर घर से बाहर रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे