• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बड़े नेताओं के साथ सेल्फी लेने से नहीं बढ़ेगा कद : भारती

कोटा। एक दिवसीय दौरे पर कोटा आईं केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती यहां नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के क्रेज को देखकर चकित रह गईं। इस दौरान साध्वी उमा भारती सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वाले कार्यकर्ताओं से बचती हुई नजर आईं। शुक्रवार की शाम एक सभा में साध्वी उमा भारती ने कहा कि बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने से लोगों का कद नहीं बढ़ सकता। जनता से जुड़े रहकर ही अपना कद बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता के हमदर्द बनो, लोकप्रियता अपने आप बढ़ेगी और आपका कद भी बढ़ जाएगा। केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती की बात यहां के नेताओं को कितनी समझ में आई, यह तो समय ही बताएगा, परंतु साध्वी उमा भारती का यह बयान कहीं न कहीं उन बीजेपी नेताओं के लिए है, जो बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक या वॉट्सअप पर डालते हैं और जनता से कोई सरोकार न रखते हुए किसी भी जगह अपनी एयर कंडिशनर गाडिय़ों से उतरना भी जरूरी नहीं समझते।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will not increase Height by taking Selfie with big leaders : Bharti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: will not increase height by taking selfie with big leaders, union minister sadhvi uma bharti, union minister sadhvi uma bharti in kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved