बड़े नेताओं के साथ सेल्फी लेने से नहीं बढ़ेगा कद : भारती

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 जून 2017, 2:01 PM (IST)

कोटा। एक दिवसीय दौरे पर कोटा आईं केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती यहां नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के क्रेज को देखकर चकित रह गईं। इस दौरान साध्वी उमा भारती सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वाले कार्यकर्ताओं से बचती हुई नजर आईं।
शुक्रवार की शाम एक सभा में साध्वी उमा भारती ने कहा कि बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने से लोगों का कद नहीं बढ़ सकता। जनता से जुड़े रहकर ही अपना कद बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता के हमदर्द बनो, लोकप्रियता अपने आप बढ़ेगी और आपका कद भी बढ़ जाएगा।

केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती की बात यहां के नेताओं को कितनी समझ में आई, यह तो समय ही बताएगा, परंतु साध्वी उमा भारती का यह बयान कहीं न कहीं उन बीजेपी नेताओं के लिए है, जो बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक या वॉट्सअप पर डालते हैं और जनता से कोई सरोकार न रखते हुए किसी भी जगह अपनी एयर कंडिशनर गाडिय़ों से उतरना भी जरूरी नहीं समझते।

आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग



ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर