• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीवर लाइन की खुदाई बनी लोगों के लिए परेशानी, जाम लगाया

Trouble was digging sewer line people, jam imposed - Jaipur News in Hindi

बारां। लगातार कई महीनों से सीवरेज की खुदाई से परेशान लोगों ने मांगरोल रोड पर जाम लगा दिया। बारां में इन दिनों सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। दोे महीने से अधिक होने के बाद भी रास्ते में जगह जगह खड्‌डे खोदे हुए हैं। कलक्टर ने कई बार सीवर लाइन डाल रही कंपनी को चेतावनी भी दे दी है। दिन भर धूल का गुबार रहने से दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही मांगरोल रोड़ की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। सड़क से निकलने वाले धूल भरे गुब्बार से लोगों में बीमारियों के फैलने का बना हुआ है। लोगों में भय, छोटे बच्चों के खड्‌डों में गिरने की आंशका बनी रहती है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने कुछ दिन पूर्व भी लगाया था मांगरोल रोड़ पर जाम, पर अभी तक कोई हल नहीं निकला तो उन्हें फिर जाम लगाना पड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trouble was digging sewer line people, jam imposed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, baran, mangrol, sewer line, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved