बारां। लगातार कई महीनों से सीवरेज की खुदाई से परेशान लोगों ने मांगरोल रोड पर जाम लगा दिया। बारां में इन दिनों सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। दोे महीने से अधिक होने के बाद भी रास्ते में जगह जगह खड्डे खोदे हुए हैं।
कलक्टर ने कई बार सीवर लाइन डाल रही कंपनी को चेतावनी भी दे दी है। दिन भर धूल का गुबार रहने से दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही मांगरोल रोड़ की तरफ जाने वाले वाहन
चालकों को भी परेशानी हो रही है। सड़क से निकलने वाले धूल भरे
गुब्बार से लोगों में बीमारियों के फैलने का बना हुआ है। लोगों में भय, छोटे
बच्चों के खड्डों में गिरने की आंशका बनी रहती है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने कुछ दिन
पूर्व भी लगाया था मांगरोल रोड़ पर जाम, पर अभी तक कोई हल नहीं निकला तो उन्हें फिर जाम लगाना पड़ा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे