जयपुर। प्रख्यात लेखिका शोभा डे का कहना है कि सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आ सकते हैं। जेएलएफ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास प्रसून जोशी के जेएलएफ में आने की खबर है। वहीं इससे पहले जेएलएफ के आयोजक संजॉय रॉय ने पत्रकारों को यह स्पष्ट किया कि प्रसून जोशी ने एक ई-मेल भेजकर जेएलएफ में आने से मना कर दिया है। वहीं लेखिका शोभा डे का कहना है कि आजकल मीडिया काफी एग्रेसिव हो गया है। इसके चलते कोई न कोई विवाद होता रहता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि देश में आजकल महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं। अत्याचारों का विरोध कर रही हैं। देश में रेप की बढ़ती वारदातों पर शोभा डे ने कहा कि पहले रेप के मामलों में सजा का प्रतिशत कम था, लेकिन अब निर्भया कांड के बाद रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है और सजा भी मिल रही है। वहीं उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की कि अभी भी देश में महिलाओं को टारगेट किया जाता है, रही बात कौन सा शहर या राज्य महिलाओं के लिए असुरक्षित है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हर शहर या राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की सरकारों को अपने बजट में महिलाओं की एजुकेशन, स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
मप्र: सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस की अपनी-अपनी ढपली
Daily Horoscope