• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

धौलपुर में गुर्जर आन्दोलन हिंसक हुआ,3पुलिस की गाडिय़ों को आग लगाई

जयपुर /धौलपुर/ सिकंदरा। गुर्जर आन्दोलन रविवार को धौलपुर में हिंसक हो गया है। वहां प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। प्रदर्शनकारियों ने तीन पुलिस की गाडियों को आग लगा दी है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे एनएच तीन पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग की। यह सायरपाड़ा के पास घटना है। गुर्जर नेता दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों पर बैठे हैं जिससे कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। आंदोलनकारियों ने धौलपुर जिले में आगरा-मुरैना राजमार्ग को बंद करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली से अभी जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वे पूरा मामले पर नजर बनाए हुए हैं। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री गहलोत लगातार मुख्य सचिव डीबी गुप्ता , पुलिस डीजीपी कपिल गर्ग से फीडबैक ले रहे हैं। राज्य सरकार गुर्जर आन्दोलनकर्मियों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर समुदाय के लोग मलारना और निमोदा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरी को लगातार बाधित किए हुए हैं, जिसके कारण मुंबई-दिल्ली मार्ग पर रेल गाडिय़ों का संचालन बाधित है। आपको बताते जाए कि गुर्जर आन्दोलनकर्मी पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujjars strike for Five percent reservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujjars strike for five percent reservation, jaipur, dhaulpur, sikandra, chief minister ashok gehlot, chief secretary db gupta, police dgp kapil garg, kirodi singh bainsla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved