• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

धौलपुर में गुर्जर आन्दोलन हिंसक हुआ,3पुलिस की गाडिय़ों को आग लगाई

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आगरा-मुरैना राजमार्ग को बाधित कर दिया। कुछ हुड़दंगियों ने हवा में गोलियां चलाईं। इन लोगों ने पुलिस की एक बस सहित तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान हुए पथराव में चार जवानों को चोट आईं। पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेडऩे के लिए हवा में गोलियां चलाईं। लगभग एक घंटे बाद इस राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। भरतपुर रेंज के आईजी भूपेंद्र साहू ने गुर्जर समुदाय से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस कर्मियों की एक टुकड़ी नैनवा के साथ-साथ भीलवाड़ा के पास एनएच 148डी पर तैनात की गई है। इस राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया था।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति (जीएएसएस) ने राज्य में राजमार्गो व मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात रोककर आंदोलन शुरू किया। वे शैक्षिक संस्थानों व सरकारी नौकरियों में पांच फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Gujjars strike for Five percent reservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujjars strike for five percent reservation, jaipur, dhaulpur, sikandra, chief minister ashok gehlot, chief secretary db gupta, police dgp kapil garg, kirodi singh bainsla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi, gujjars strike for five percent reservation
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved