• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिरफिरे ने लगाई कार में आग

Fire in a car set by young man - Jaipur News in Hindi

जयपुर। करधनी थाना इलाके में रविवार रात को किसी सिरफिरे ने घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी। जिससे कार में रखे 15 हजार रुपए ,कागजात सहित अन्य सामान जल गया है। वहीं कार भी पूरी तरह जल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस सहित दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले ही आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस के अनुसार थाना इलाके के रहने वाले ओमप्रकाश ने रात को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। कार से अचानक आग की लपटे देख किसी ने उसको फोन कर सूचना दी। पीड़ित की सूचना पर झोटवाड़ा फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल कार को आग के हवाले करने वाले सहित कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire in a car set by young man
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirfire young man, car fire, kardhani police station, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved