सिरफिरे ने लगाई कार में आग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 जुलाई 2019, 5:52 PM (IST)

जयपुर। करधनी थाना इलाके में रविवार रात को किसी सिरफिरे ने घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी। जिससे कार में रखे 15 हजार रुपए ,कागजात सहित अन्य सामान जल गया है। वहीं कार भी पूरी तरह जल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस सहित दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले ही आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया था।

पुलिस के अनुसार थाना इलाके के रहने वाले ओमप्रकाश ने रात को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। कार से अचानक आग की लपटे देख किसी ने उसको फोन कर सूचना दी। पीड़ित की सूचना पर झोटवाड़ा फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल कार को आग के हवाले करने वाले सहित कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे