• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर भाजपा कार्यकर्ता की इच्छा, प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट हो - अविनाश राय खन्ना

Every BJP worker wish, BJP government should be repeat in the state - Avinash Rai Khanna - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि प्रदेश के हर भाजपा कार्यकर्ता की इच्छा है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार रिपीट हो। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से यही फीडबैक मिला है कि प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है, और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों से भी यह अपेक्षा की जा रही है कि वह संगठन के साथ मिलकर तेजी से कार्य करें। खन्ना ने बताया कि हर बूथ पर एक पन्ना कार्यकर्ता है और एक पन्ने पर 60 वोटर है। इसके बाद अब एक कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी इस कार्य के लिए तय की गई है कि पन्ने के तहत आने वाले मतदाताओं को राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ मिला है या नहीं, यह जानकारी लेवें। खन्ना ने कहा कि अभी भले ही बीते दिनों पार्टी ने अलवर, अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव हारा हो, लेकिन तीन उपचुनाव की हार यह तय नहीं करती है कि विस्तारक योजना या पन्ना योजना फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि विस्तारक योजना से संगठन को काफी लाभ हो रहा है। वहीं प्रदेश के भाजपा संगठन में नेतृत्व परिवर्तन पर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वह प्रदेश भाजपा प्रभारी है, और उन्हें पता है कि अशोक परनामी ही प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every BJP worker wish, BJP government should be repeat in the state - Avinash Rai Khanna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: avinash rai khanna, rajasthan bjp, jaipur bjp, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, rajasthan bjp state in-charge avinash rai khanna, awinash rai khanna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved