• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

बेनीवाल ने इजाजत के बिना भी निकाली रैली, आधे रास्ते में रोका

जयपुर। विधायक हनुमान बेनीवाल का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर मान सम्मान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रैली निकाली गई, जो प्रदर्शनस्थल तक नहीं पहुंच पाई। बेनीवाल के समर्थक सवेरे से ही जालूपुुरा स्थित उनके घर पर एकत्रत हो गए थे। बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने के कारण यातायात में बाधा आने लगी। करीब 1 बजे समर्थक अपने-अपने वाहनों में सवार होकर निकलने लगे। संसारचन्द्र रोड आनंद भवन पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया। साथ में विधायक बेनीवाल और किरोड़ीलाल मीणा को रोक दिया गया। उनसे राष्ट्रपति को दिया जाने वाला ज्ञापन भी ले लिया गया। पूर्व में समिति के संयोजक रामनारायण चौधरी ने किसान-नौजवान कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पर सभा करने और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी। रैली में 500 लोगों के भाग लेने और यातायात प्रभावित नहीं करने की शर्त पर अनुमति दी गई थी। उसके बाद मालूम चला कि रैली में 3500 लोग शामिल होने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में वाहन आएंगे। इतनी गाडिय़ों की पार्किंग की जगह नहीं होने और गलत तथ्य पेश करने के कारण पुलिस कमिश्नरेट ने अनुमति निरस्त कर दी थी। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Beniwal extracted rally without permission, stop in half way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: beniwal extracted rally without permission, stop in half way, demand for cancellation suspension of mla hanuman beniwal, rally of maan-samman bachao samiti, anand bhawan on sansar chandra road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved