बेनीवाल ने इजाजत के बिना भी निकाली रैली, आधे रास्ते में रोका

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 मई 2017, 4:13 PM (IST)

जयपुर। विधायक हनुमान बेनीवाल का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर मान सम्मान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रैली निकाली गई, जो प्रदर्शनस्थल तक नहीं पहुंच पाई। बेनीवाल के समर्थक सवेरे से ही जालूपुुरा स्थित उनके घर पर एकत्रत हो गए थे। बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने के कारण यातायात में बाधा आने लगी। करीब 1 बजे समर्थक अपने-अपने वाहनों में सवार होकर निकलने लगे। संसारचन्द्र रोड आनंद भवन पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया। साथ में विधायक बेनीवाल और किरोड़ीलाल मीणा को रोक दिया गया। उनसे राष्ट्रपति को दिया जाने वाला ज्ञापन भी ले लिया गया। पूर्व में समिति के संयोजक रामनारायण चौधरी ने किसान-नौजवान कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पर सभा करने और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी। रैली में 500 लोगों के भाग लेने और यातायात प्रभावित नहीं करने की शर्त पर अनुमति दी गई थी। उसके बाद मालूम चला कि रैली में 3500 लोग शामिल होने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में वाहन आएंगे। इतनी गाडिय़ों की पार्किंग की जगह नहीं होने और गलत तथ्य पेश करने के कारण पुलिस कमिश्नरेट ने अनुमति निरस्त कर दी थी।



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा




ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह