• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

'कैसा भी संक्रमण, अब 24 घंटे में पकड़ में आ जाएगा'

जयपुर। आईसीयू में जीवन-मृत्यु से संघर्ष करने वाले गंभीर मरीजों में संक्रमण बड़ा खतरा है। मगर अब कैसा भी संक्रमण हो उसका पता मात्र 24 घंटे में चल जाएगा। इसके लिए माल्डीटॉफ जांच तकनीक आ गई है। क्रिटीकल केयर पर जयपुर में चल रही इंटरनेशनल कॉफ्रेंस में विशेषज्ञों ने बताया कि अभी तक जांच के बाद भी चार-पांच दिन तक रिपोर्ट नहीं मिल पाती और संक्रमण का पता नहीं चल पाने से उसका असर रोगी के शरीर में गंभीर रूप से फैल जाता था। दो दिवसीय इटरनल क्रिटिकॉन-2019 कॉफ्रेंस का आयोजन यहां ईएचसीसी हॉस्पिटल में किया जा रहा है। कॉफ्रेंस के अंतिम दिन संक्रमण की रोकथाम पर सत्र हुए। हिंदुजा हॉस्पिटल मुंबई के डॉ.अशित हेगड़े ने बताया कि आईसीयू मरीजों में सेप्टीसीमिया, निमोनिया और अन्य कई तरह के बेक्टीरियल संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है। ऐसे में सुपर बग संक्रमण समय पर पकड़ में नहीं आए तो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। माल्डीटॉफ तकनीक में खून, मूत्र के अलावा अन्य अंगों से सैंपल लेकर विशेष जांच की जाती है और महज 20 से 24 घंटे में ही संक्रमण की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।
कॉफ्रेंस के संरक्षक डॉ. राजीव गुप्ता और चेयरमैन डॉ.आर.एस.खेदड़ ने बताया कि दो दिन के कार्यक्रम में क्रिटिकल केयर की अत्याधुनिक तकनीकों के साथ-साथ आईसीयू और वेंटीलेटर मैनेजमेंट तथा इन्फेक्शन कंट्रोल पर खास सत्र हुए।
कॉफ्रेंस के आयोजन सचिव डॉ. वैभव भार्गव व डॉ. किशोर मंगल ने बताया कि इस दौरान लाइव वर्कशॉप में डमी पर आईसीयू मैनेजमेंट की नई तकनीकों की जानकारी दी गई। वहीं गंभीर रोगियों में बिना कट के गले में नली डालने (ट्रकियोस्टॉमी) का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में इटर्नल हॉस्पिटल की को-चेयरपर्सन मंजू शर्मा ने कहा कि यह कॉफ्रेंस क्रिटिकल केयर में कार्यरत नए डॉक्टरों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सीओओ डॉ. तेज कुमार शर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जेसीआई से एप्रूव्ड विश्वस्तरीय सुविधा वाले इटर्नल हॉस्पिटल को यह कार्यक्रम करने का मौका मिला है।
अब बैड पर ही हो सकेगा अल्ट्रासाउंड

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Any infection, now it will come in 24 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ईएचसीसी हॉस्पिटल , संक्रमण, ultrasound, infection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved