• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पटेल ने पूछा, क्या अघोषित आपातकाल के लिए माफी मांगेगी मोदी सरकार?

जयपुर। राजस्थान में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस लगातार एक-दूसरे पर निशाने साध रहे हैं। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पटेल ने कहा कि मौजूदा दौर में देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। भारत में दो बार आपातकाल लगा, एक इंदिरा गांधी के समय और एक नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी उस आपातकाल के लिए माफी मांग कह चुकी है कि ये एक बड़ी भूल थी, लेकिन क्या भाजपा मौजूदा आपातकाल के लिए माफी मांगेगी। साथ ही पटेल ने कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था और विकास दर को बड़ा नुकसान हुआ। मोदी सरकार के सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यम ने भी इसे मान लिया है। आज देश में मीडिया को निष्पक्ष होकर काम नहीं करने दिया जा रहा है। पीएमओ से मीडिया को धमकाया जा रहा है। अगर पत्रकार पर दबाव डाला जाता है तो ऐसे में लोकतंत्र को बचा पाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ahmed Patel attacks on modi government for undeclared emergency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmed patel, modi government, undeclared emergency, congress, indira gandhi, pmo, media, rajasthanelection2018, election 2018, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved