जयपुर। राजस्थान में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस लगातार एक-दूसरे पर निशाने साध रहे हैं। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पटेल ने कहा कि मौजूदा दौर में देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। भारत में दो बार आपातकाल लगा, एक इंदिरा गांधी के समय और एक नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी उस आपातकाल के लिए माफी मांग कह चुकी है कि ये एक बड़ी भूल थी, लेकिन क्या भाजपा मौजूदा आपातकाल के लिए माफी मांगेगी। साथ ही पटेल ने कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था और विकास दर को बड़ा नुकसान हुआ।
मोदी सरकार के सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यम ने भी इसे मान लिया है। आज देश में मीडिया को निष्पक्ष होकर काम नहीं करने दिया जा रहा है। पीएमओ से मीडिया को धमकाया जा रहा है। अगर पत्रकार पर दबाव डाला जाता है तो ऐसे में लोकतंत्र को बचा पाना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पत्रकारों पर अपने हित में काम करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। करीब
200 एजेंसी के लोग मीडिया को मॉनिटर कर रहे हैं। ये पीएमओ के पास रिपोर्ट
भेजते हैं और वहां से फोन आता है कि देख लीजिए क्या करना है। मुझे उम्मीद
है कि राजस्थान सहित पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत
होगी।
ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल