• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में अंतर राज्य ठग गिरफ्तार

Intra-state smoothy arrested in fraud - Jaipur News in Hindi

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को अंतर राज्य ठग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश तिवारी (50) मूलतः अजमेर हाल निवारू रोड झोटवाड़ा का रहने वाला है। झोटवाड़ा थाने में महेश कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कराया था कि उसका चाय पत्ती का व्यवसाय है उसका संपर्क सुरेश तिवारी से हुआ जिसने 38 लाख रुपए का माल लेकर 600000 का भुगतान किया बाकी की राशि का दिया चेक बाउंस हो गए। जिसके बाद संपर्क करने पर वह फरार हो गया आरोपी सुरेश तिवारी के खिलाफ इसी प्रकार की धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने लगे पुलिस टीम ने करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार हुए आरोपी सुरेश तिवारी को शुक्रवार गिरफ्तार किया है आरोपी शातिर किस्म का ठग है जो पता बदल बदल कर अलग अलग जगह किराना सामान संबंधित फर्म खोलता है। आलीशान ऑफिस खोलकर महिला कर्मचारी रखकर ठगी की वारदात को अंजाम देता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Intra-state smoothy arrested in fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, interstate sharper, crores rupees, fraud, jaipur news, crime news, crime news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved