• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुर्जर छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Pratibha Samman Ceremony organized in Gurjar Hostel - Dausa News in Hindi

दौसा। देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को गुर्जर छात्रावास में किया गया। समारोह में विधायक डीसी बैरवा, बांदीकुई के पूर्व विधायक जीआर खटाना व जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने 10वीं और 12वीं में छात्राओं को 85% एवं छात्रों को 85% से अधिक अंक तथा स्नातक में 70% से ज्यादा अंक लाने वालों को सम्मानित किया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों और सभी उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया। समाज के भामाशाहों दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। पूर्व विधायक जीआर खटाना ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास बढता है। भाईचारे के साथ एक-दूसरे के सहयोग की भावना से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के अनुशासित होने से ही सर्वसमाज के लोगों में अच्छा संदेश जाता है। आरंभ में अतिथियों ने राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में गुर्जर महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कन्हैयालाल छावडी, छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह विधुड़ी, महामंत्री हनुमान सिंह हर्षाणा, जीकेप जिलाध्यक्ष रत्तिराम कसाना, समाजसेवी कंवरपाल अंदाना,
बच्चू सिंह तूंगड़, माधोसिंह कसाना, कमल डोई, विशम्भर बासड़ा, बनेसिंह छावड़ी, हंसराज सिंगवाड़ा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pratibha Samman Ceremony organized in Gurjar Hostel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa devnarayan jayanti, pratibha samman ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved