गुर्जर छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 फ़रवरी 2025, 7:12 PM (IST)

दौसा। देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को गुर्जर छात्रावास में किया गया। समारोह में विधायक डीसी बैरवा, बांदीकुई के पूर्व विधायक जीआर खटाना व जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने 10वीं और 12वीं में छात्राओं को 85% एवं छात्रों को 85% से अधिक अंक तथा स्नातक में 70% से ज्यादा अंक लाने वालों को सम्मानित किया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों और सभी उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया। समाज के भामाशाहों दानदाताओं का सम्मान भी किया गया।

पूर्व विधायक जीआर खटाना ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास बढता है। भाईचारे के साथ एक-दूसरे के सहयोग की भावना से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के अनुशासित होने से ही सर्वसमाज के लोगों में अच्छा संदेश जाता है। आरंभ में अतिथियों ने राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समारोह में गुर्जर महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कन्हैयालाल छावडी, छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह विधुड़ी, महामंत्री हनुमान सिंह हर्षाणा, जीकेप जिलाध्यक्ष रत्तिराम कसाना, समाजसेवी कंवरपाल अंदाना,
बच्चू सिंह तूंगड़, माधोसिंह कसाना, कमल डोई, विशम्भर बासड़ा, बनेसिंह छावड़ी, हंसराज सिंगवाड़ा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे