• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपेक्स कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

National Service Scheme Camp concludes at Apex College - Dausa News in Hindi

दौसा । अपेक्स महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह का जयपुर एसएमएस के सहायक आचार्य डाक्टर अविनाश गर्ग ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि डाक्टर अविनाश गर्ग ने स्वयं सेवकों को आत्मनिर्भर बनने एवं गरीब तबके की सहायता करने पर बल दिया व बीमारियों एवं अस्पताल संबंधी नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय एवं आसपास के परिसर की साफ सफाई कर रंगोली सजाई एवं भोजन प्रसादी बनाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुरेन्द्र कुमार बेनीवाल ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाईयों की स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वयं सेवको ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर कर स्वागत किया। प्रथम इकाई प्रभारी मंजू देवी व द्वितीय इकाई प्रभारी मनोज सैनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर व्याख्याता सूर्यकांत तिवाड़ी, जितेन्द्र सैनी, निरंजन निर्वाण, जगदीश सैनी, बनवारी खंडेलवाल एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Service Scheme Camp concludes at Apex College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national service scheme, camp concludes, at apex college, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved