अपेक्स कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 दिसम्बर 2023, 8:35 PM (IST)

दौसा । अपेक्स महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह का जयपुर एसएमएस के सहायक आचार्य डाक्टर अविनाश गर्ग ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह के मुख्य अतिथि डाक्टर अविनाश गर्ग ने स्वयं सेवकों को आत्मनिर्भर बनने एवं गरीब तबके की सहायता करने पर बल दिया व बीमारियों एवं अस्पताल संबंधी नियमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय एवं आसपास के परिसर की साफ सफाई कर रंगोली सजाई एवं भोजन प्रसादी बनाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुरेन्द्र कुमार बेनीवाल ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाईयों की स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वयं सेवको ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर कर स्वागत किया। प्रथम इकाई प्रभारी मंजू देवी व द्वितीय इकाई प्रभारी मनोज सैनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर व्याख्याता सूर्यकांत तिवाड़ी, जितेन्द्र सैनी, निरंजन निर्वाण, जगदीश सैनी, बनवारी खंडेलवाल एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे