• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

One accused arrested with illegal pistol - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ अपनी फोटो पोस्ट करता था। सोशल साईट पर गैगंस्टर ओर असामाजिक तत्वो को फोलो करने वाले व अवैध हथियारो का प्रदर्शन करने वालो की धरपकड हेतु जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा फूलचंद टेलर (पुलिस निरीक्षक) के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर सोशल साइट पर निगरानी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को सुशीला नगर मांगरोल थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार वैष्णव पुत्र हीरा लाल वैष्णव के क़ब्ज़े से एक पिस्टल नुमा देशी कट्टा मिला। जिसको जब्त किया जाकर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी से जब्त शुदा पिस्टल कहा से लाने एवं किसको बेचने के बारे मे अनुसधान जारी हैं। थानाधिकारी फूलचन्द (पु.नि) ने बताया कि इस प्रकार गैंगस्टरो को फोलो करने ओर अपने मौबाईल की डी.पी पर अवैध हथियारो, तलवारो,पिस्टलो के फोटो लगाने वालो के खिलाफ ओर भी कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One accused arrested with illegal pistol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, nimbahera police, arrested the accused with illegal pistol, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved