• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ में रिश्वतखोरी का मामला : गिरदावर के लिए रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, गिरदावर फरार

Bribery case in Chittorgarh: Broker arrested red handed while taking bribe for Girdavar, Girdavar absconding - Chittorgarh News in Hindi

चितौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रतापगढ़ इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले की शंभूपुरा तहसील से जुड़े एक रिश्वत प्रकरण में एक दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी दिनेश वैष्णव (प्राइवेट व्यक्ति) है, जो गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) राजेश मीणा के लिए 55,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था। ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार, ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि परिवादी से ग्राम पंचायत शंभूपुरा में दो आराजी भूमि के कन्वर्जन के एवज में ₹95,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन के दौरान, 8 अप्रैल को आरोपी दलाल द्वारा ₹40,000 की पहली किश्त ली गई, जबकि ₹55,000 की दूसरी किश्त आज लेनी तय हुई थी। इस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री राजेंन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी प्रतापगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी राजेश मीणा गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) शम्भूपुरा तहसील चितौडगढ जिला चितौडगढ़ के लिए उसके दलाल दिनेश वैष्णव (प्राईवेट व्यक्ति) को 55,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजेश मीणा गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) शम्भूपुरा तहसील चितौडगढ जिला चित्तौडगढ़ को कार्यवाही की भनक मिलते ही फरार हो गया जिसकी तलाश जारी हैं।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribery case in Chittorgarh: Broker arrested red handed while taking bribe for Girdavar, Girdavar absconding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bribery, case, chittorgarh, broker, arrested, bribe, girdavar, absconding, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved