• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आसींद : ग्राम विकास अधिकारी पर जातिगत गालियां देने का आरोप

Asind: Village Development Officer accused of caste-based abuses - Bhilwara News in Hindi

आसींद। उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी को दातड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें ग्राम विकास अधिकारी अवधेश सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अवधेश सिंह पंचायत के कार्यों में मनमानी कर रहे हैं और जातिगत गालियों का प्रयोग कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि तेजू पुत्र माना भील को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत कार्यालय जाने पर जातिगत गालियाँ दी गईं। इसके अलावा, बागरिया समाज की एक महिला से नवीनीकरण के लिए रिश्वत के दो हजार रुपये मांगे गए और उसके बाद भी अवैध संबंध बनाने की बात की गई, जिसके बाद महिला ने पुलिस थाना आसींद में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से ग्राम पंचायत में नरेगा कार्य बंद है और पंचायत कार्यालय में रिश्वत की मांग की जा रही है। उपखंड अधिकारी उमेद सिंह राजावत और विकास अधिकारी सुधीर पाठक से उन्होंने मांग की है कि ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए और नरेगा कार्य पुनः शुरू किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asind: Village Development Officer accused of caste-based abuses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asind, village, development, officer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved