• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपहरण एवं मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wanted accused arrested in kidnapping and assault case - Barmer News in Hindi

-एमपी में एनडीपीएस एक्ट के मामले में पैरोल से भी था फरार बाड़मेर। बाड़मेर जिले में थाना धोरीमना पुलिस ने करीब ढाई महीने पहले आलेटी गांव से एक व्यक्ति का गाड़ी सहित अपहरण कर मारपीट करने एवं मध्य प्रदेश के एनडीपीएस एक्ट के मामले में पैरोल से फरार आरोपी रुपाराम बिश्नोई पुत्र किशना राम निवासी भवानीपुरा चालकना थाना सेड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 25 जुलाई को चंपाबेरी थाना सेड़वा निवासी रमेश कुमार गोदारा ने रिपोर्ट दी कि गांव चालकना थाना सेड़वा निवासी रुपाराम विश्नोई, भजनलाल जाट, प्रकाश जाट एवं बाछला थाना धोरीमन्ना निवासी श्रीराम बिश्नोई व अन्य उसके भाई सुनील को आलेटी गांव से अगवा कर ले गये। आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी मीना ने बताया कि इससे पहले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ सुखराम बिश्नोई व एसएचओ माणक राम के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना एवं मुखबिर की सूचना पर चौथे आरोपी रुपाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी आले दर्जे का वाहन चोर एवं मादक पदार्थ का तस्कर है। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में थाना पिपलिया मंडी के एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले दो सालों से फरार चल रहा था। गांधीधाम से तीन वाहन चोरी के मामलों में भी लिप्त रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wanted accused arrested in kidnapping and assault case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, person, kidnapping, assault, accused, arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved