चंडीगढ़/पुणे। पंजाब की चीनी मिलों को वित्तीय तौर पर मज़बूत करने और गन्ने की खेती को प्रफुल्लित करने के लिए गन्ने से चीनी के अलावा अन्य उत्पाद पैदा करने में पुणे का वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट (वी.एस.आई.) पंजाब की तकनीकी तौर पर मदद करेगा। यह फ़ैसला पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा के पुणे दौरे के दौरान वी.सी.आई. के डायरेक्टर जनरल शिवाजीराव देशमुख के साथ हुई लम्बी मीटिंग में हुआ।
स. रंधावा के नेतृत्व में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा गन्ने की फ़सल की पैदावार बढ़ाने और घाटे में जा रही चीनी मिलों को वित्तीय तौर पर मज़बूत बनाने के लिए ठोस यत्न किए जा रहे हैं जिसके लिए उनको वी.एस.आई. से सहायता की भी ज़रूरत है। बटाला और गुरदासपुर चीनी मिल के मजबूतीकरण और नवीनीकरण का प्रोजेक्ट भी चल रहा है और कलानौर में शुगर इंस्टीट्यूट का भी प्रस्ताव है जिसके लिए वी.एस.आई. की तकनीकी मदद बहुत अहम है। पंजाब की मांग को स्वीकार करते हुए देशमुख ने विश्वास दिलाया कि वह हर तरह की मदद मुहैया करवाएंगे।
स. रंधावा ने कहा कि फ़सलीय विभिन्नता के लिए गन्ने की खेती सबसे कारगार हथियार है और गन्ने की खेती को लाभप्रद बनाने के लिए चीनी मिलों को मज़बूत करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि गन्ने से अकेली चिनी ही नहीं बल्कि ईथनोल, कोजेनरेशन, बायो सी.एन.जी. और बायो खाद आदि उत्पाद भी तैयार करने के लिए नई प्रौद्योगिकी चाहिए, जिसके लिए वी.एस.आई. की तकनीकी मदद पंजाब की चीनी मिलों के लिए वरदान साबित हो सकती है।
पंजाब के प्रतिनिधिमंडल में शुगरफेड के चेयरमैन स. अमरीक सिंह अलीवाल, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विकास गर्ग, शुगरफेड के एम.डी. पुनीत गोयल, नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री नई दिल्ली के डायरेक्टर स. मनजीत सिंह हम्बड़ा और पंजाब में सहकारी चीनी मिलों के जनरल मैनेजर भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल द्वारा वी.एस.आई. का दौरा भी किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गाजा में युद्धविराम के लिए ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, हमास से बंधकों को रिहा करने की मांग
पुरी रथयात्रा भगदड़ : दो अधिकारी निलंबित, डीएम-एसपी का तबादला, 25 लाख की मदद की घोषणा
पुरी रथयात्रा भगदड़ : खड़गे-राहुल गांधी ने जताया दुख, हादसे को बताया त्रासदी
Daily Horoscope