• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीबी सतवंत कौर ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, जत्थेदार को सौंपी रिपोर्ट

Bibi Satwant Kaur bowed her head in Sri Harmandir Sahib, submitted report to Jathedar - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित सात सदस्यीय टीम की सदस्य बीबी सतवंत कौर आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और अरदास की। पत्रकारों से बातचीत में बीबी सतवंत कौर ने बताया कि टीम की शेष पांच सदस्यों के साथ हुई बैठक अच्छे माहौल में संपन्न हुई और इसकी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जाएगी। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर के इस्तीफे के सवाल पर बीबी सतवंत कौर ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के हर फैसले का सम्मान करती हैं और आगे भी उनके आदेशों का पालन करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी अरदास सचखंड श्री दरबार साहिब और शिरोमणि अकाली दल की तरक्की के लिए है। श्री अकाल तख्त साहिब से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उनका पालन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा।
इस मुलाकात के बाद यह साफ हो गया है कि सात सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर अब श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bibi Satwant Kaur bowed her head in Sri Harmandir Sahib, submitted report to Jathedar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bibi, satwant, kaur, sri harmandir sahib, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved