बीबी सतवंत कौर ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, जत्थेदार को सौंपी रिपोर्ट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025, 3:31 PM (IST)

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित सात सदस्यीय टीम की सदस्य बीबी सतवंत कौर आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और अरदास की।
पत्रकारों से बातचीत में बीबी सतवंत कौर ने बताया कि टीम की शेष पांच सदस्यों के साथ हुई बैठक अच्छे माहौल में संपन्न हुई और इसकी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जाएगी।
शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर के इस्तीफे के सवाल पर बीबी सतवंत कौर ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के हर फैसले का सम्मान करती हैं और आगे भी उनके आदेशों का पालन करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी अरदास सचखंड श्री दरबार साहिब और शिरोमणि अकाली दल की तरक्की के लिए है। श्री अकाल तख्त साहिब से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उनका पालन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा।
इस मुलाकात के बाद यह साफ हो गया है कि सात सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर अब श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे