• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

2000 फीट गहरी खाई में गिरे युवक, दोस्तों ने बनाया मौत का वीडियो

मुुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग़ जिले में दो युवकों की अंबोली घटी की 2000 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवकों के दोस्तों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब इन युवकों की दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलांकि अभी तक दोनों युवकों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है। घटना मशहूर पिकनिक स्पॉट अंबोली घाट के कावले साद प्वाइंट की है। मृतक युवकों के नाम इमरान और प्रताप राठौड बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पिकनिक मनाने गए थे। पीडित और उनके दोस्त कोल्हापुर में पॉल्ट्री फार्म में साथ काम करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान और उनके दोस्त थोडी देर वहां रूकने के बाद चले गए थे लेकिन इमरान और प्रताप वहीं खडे रहे। दोनों युवकों के शवों को ढूंढने के लिए हिल राइडर्स ग्रुप और ट्रैकर्स को लगाया गया है। घाटी में शवों को देखने की बात सामने आ रही है लेकिन बारिश की वजह से अभी तक शवों को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two People slip and Fall into Kawale Saad Point
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two people slip and fall into kawale saad point, amboli accident, kavala point, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved