2000 फीट गहरी खाई में गिरे युवक, दोस्तों ने बनाया मौत का वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017, 4:43 PM (IST)

मुुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग़ जिले में दो युवकों की अंबोली घटी की 2000 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवकों के दोस्तों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब इन युवकों की दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलांकि अभी तक दोनों युवकों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है। घटना मशहूर पिकनिक स्पॉट अंबोली घाट के कावले साद प्वाइंट की है। मृतक युवकों के नाम इमरान और प्रताप राठौड बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पिकनिक मनाने गए थे। पीडित और उनके दोस्त कोल्हापुर में पॉल्ट्री फार्म में साथ काम करते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान और उनके दोस्त थोडी देर वहां रूकने के बाद चले गए थे लेकिन इमरान और प्रताप वहीं खडे रहे। दोनों युवकों के शवों को ढूंढने के लिए हिल राइडर्स ग्रुप और ट्रैकर्स को लगाया गया है। घाटी में शवों को देखने की बात सामने आ रही है लेकिन बारिश की वजह से अभी तक शवों को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोनों युवकों के हाथ में बीयर की बोतल देखी जा सकती है। साथ ही वे घाटी के किनारों की बाड़ पर दोनों चढ गए। इतने में दोनों युवक बाड के दूसरी तरफ चले जाते हैं। वहां उनका संतुलन बिगड गया और दोनों युवक 2000 फीट गहरी खाई में गिर गए।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी