• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पूर्व CM नारायण राणे का दावा, शिवसेना के 56 में से 35 MLA हैं असंतुष्ट, सत्ता में लौटेगी BJP

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले साल के अंत में सरकार बनाने के लिए लंबी जद्दोजहद हुई थी। वहां 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को ही नतीजे आ गए थे। इसमें जनता ने भाजपा और शिवसेना के गठबंधन पर मोहर लगाई थी। हालांकि दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई।
इसके बाद करीब एक महीने तक तरह-तरह की राजनीतिक चालें चली गईं और अंत में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि शिवसेना के 56 में से 35 विधायक पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं।

राणे फिलहाल भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं। राणे ने शनिवार रात को यहां एक कार्यक्रम में सरकार को नकारा करार दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा महाराष्ट्र में सत्ता में जरूर लौटेगी। भाजपा के पास 105 विधायक हैं तथा शिवसेना के पास 56 और उसमें भी 35 असंतुष्ट हैं।

किसानों का ऋण माफ करने का ठाकरे सरकार का वादा भी खोखला है क्योंकि इस बात की कोई समय सीमा नहीं है कि इसे कब लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद में किसी योजना की घोषणा किए बगैर या इस क्षेत्र को कोई फंड दिए बिना लौट गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former cm narayane rane claims, 35 of 56 Shiv Sena MLA in Maharashtra dissatisfied
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former cm narayane rane, shiv sena mla, maharashtra, narayan rane, rajya sabha member narayan rane, shiv sena, congress, uddhav thackeray, bjp, ncp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved