• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ

Madhya Pradesh Congress to undergo a major change, Rahul Gandhi makes it clear - Bhopal News in Hindi

भोपाल । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए साफ कर दिया है कि कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्हें मध्य प्रदेश में 55 नेताओं की जरूरत है।




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी में कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पहले जैसे जिला अध्यक्ष नहीं चुने जाएंगे, बल्कि दिल्ली से भेजे जाने वाले पर्यवेक्षक के साथ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही चुने जाएंगे। पहले जैसे अध्यक्ष नहीं होंगे, जैसे किसी नेता का सहायक अध्यक्ष बन जाता था।

उन्होंने आगे कहा कि जिलाध्यक्षों की भूमिका विधानसभा के उम्मीदवार से लेकर लोकसभा के उम्मीदवार के चयन में अहम होगी। जिलाध्यक्ष ताकतवर होंगे। पार्टी आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी ताकतवर है और उन्हें 55 नेताओं की जरूरत है। इसके लिए पार्टी बेहतर और ऊर्जावान लोगों की तलाश करेगी। यहां के नेताओं में भाजपा को हराने की क्षमता है, मगर उनके हाथ बंधे हुए हैं। राहुल गांधी ने राज्य में सक्षम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तीन तरह के घोड़े हैं। एक बारात वाले, दूसरे रेस वाले और तीसरे लंगड़े। रेस वाले घोड़े को बारात में भेज दिया जाता है और बारात वाले को रेस में। अब ऐसा नहीं होगा। जो घोड़े लंगड़े हैं और थक चुके हैं, उन्हें अलग करना होगा।

कांग्रेस नेता ने गुजरात में कांग्रेस में किए गए बदलाव का जिक्र किया और कहा कि वहां जिलाध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ता, नेता और वरिष्ठ नेता से बात की गई। उसके बाद नियुक्ति हुई। जो सूची राज्य इकाई से भेजी गई थी और पर्यवेक्षकों ने बनाई, उनमें बड़ा अंतर था।

बता दें कि राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजधानी में कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की थी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहा। कांग्रेस के झंडे भी हर तरफ नजर आए।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh Congress to undergo a major change, Rahul Gandhi makes it clear
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhyapradesh congress, rahul gandh\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved