कन्नूर। केरल में एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। ज्ञातव्य है कि बीजेपी केरल में हो रही राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ जनरक्षा यात्रा निकाल रही है। इसके बावजूद रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में हुई। बताया जा रहा है कि यहां कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस हमले में आरएसएस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल हुए संघ कार्यकर्ता का नाम निधीश है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय निधीश की हालत गंभीर है। निधीश को गंभीर हालत में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में निधीश के हाथों और टांगों में चोटें आई है। साथ ही उसके सिर पर भी चोट लगी है। प्रदेश बीजेपी ने इस हमले का आरोप सीपीएम कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
कई सालों से चल रहा है खूनी संघर्ष:
दिल्ली में 24 घंटों में 24 हजार कोविड मामले, ऑक्सीजन की कमी - मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
आईआईटी कानपुर का रिसर्च, यूपी में 20 से 25 अप्रैल के बीच 'चरम' पर होगा कोरोना
बिहार: राजद ने दिया वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव, भाजपा ने दिया '5 दिन रोजगार, 2 दिन कोरोना पर प्रहार' का मंत्र
Daily Horoscope