कन्नूर। केरल में एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। ज्ञातव्य है कि बीजेपी केरल में हो रही राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ जनरक्षा यात्रा निकाल रही है। इसके बावजूद रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में हुई। बताया जा रहा है कि यहां कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
इस हमले में आरएसएस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल हुए संघ कार्यकर्ता का नाम निधीश है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय निधीश की हालत गंभीर है। निधीश को गंभीर हालत में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में निधीश के हाथों और टांगों में चोटें आई है। साथ ही उसके सिर पर भी चोट लगी है। प्रदेश बीजेपी ने इस हमले का आरोप सीपीएम कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
कई सालों से चल रहा है खूनी संघर्ष:
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञातव्य है कि केरल के कन्नूर में आरएसएस और सीपीएम के बीच करीब चार दशक
से खूनी संघर्ष चल रहा है। ज्ञातव्य है कि कन्नूर को केरल के सीएम पिनारायी
विजयन का गढ माना जाता है। ज्ञातव्य है कि कन्नूर में पिछले कई सालों से
इस तरह के हमले हो रहे हैं। पिछले कई सालों में कई पार्टी कार्यकर्ता, चाहे
वो लेफ्ट से हों या राइट से, दिन के उजाले में मौत के घाट उतारे जा चुके
हैं. और उनकी हत्याओं पर दोनों ही पार्टियां राजनीति भी करती रही हैं।
ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग