• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कश्मीर:आतंकियों के साथ ही "बेडरूम जिहादी" सुरक्षा के लिए बडी चुनौती

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र आतंकियों से लडाई लड रही सुरक्षा एजेंसियां का सामना नए शत्रु बेडरूम जिहादियों से हो रहा है जो अफवाहें फैलाने और युवाओं को प्रभावित करने को घरों में बैठ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो यही नया युद्ध क्षेत्र है और यही नई लडाई है। लेकिन यह लडाई पारंपरिक हथियारों से परंपरागत युद्ध क्षेत्रों में नहीं लडी जा रही बल्कि नए दौर के जिहादी युद्ध छेडने के लिए कंप्यूटरों और स्मार्टफोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऎसा वह कहीं से भी, कश्मीर के भीतर और बाहर, अपने घर में सुरक्षित बैठे हुए या सडक पर, नजदीक के कैफे या फुटपाथ पर कहीं से भी कर सकते हैं। चिंता अमरनाथ यात्रा को लेकर...
सुरक्षा एजेंसियों को सबसे ज्यादा चिंता अमरनाथ यात्रा को लेकर है जो 29 जून से शुरू होने वाली है। डर है कि वॉटसएप, फेसबुक और टि्वटर जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए नए दौर के जिहादी 40 दिवसीय तीर्थयात्रा से पहले घाटी में सांप्रदायिक दंगे भडका सकते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आभासी युद्ध क्षेत्र है जहां शब्दों को अस्त्र बनाकर लडाई लडी जाती है। इसका युवाओं पर असर पडता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-kashmir: security forces face big challenge from bedroom jihadis alongwith armed terrorists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kashmir, security forces, big challenge, bedroom jihadis, armed terrorists, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved