कश्मीर:आतंकियों के साथ ही "बेडरूम जिहादी" सुरक्षा के लिए बडी चुनौती

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 जून 2017, 8:41 PM (IST)

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र आतंकियों से लडाई लड रही सुरक्षा एजेंसियां का सामना नए शत्रु बेडरूम जिहादियों से हो रहा है जो अफवाहें फैलाने और युवाओं को प्रभावित करने को घरों में बैठ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो यही नया युद्ध क्षेत्र है और यही नई लडाई है। लेकिन यह लडाई पारंपरिक हथियारों से परंपरागत युद्ध क्षेत्रों में नहीं लडी जा रही बल्कि नए दौर के जिहादी युद्ध छेडने के लिए कंप्यूटरों और स्मार्टफोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऎसा वह कहीं से भी, कश्मीर के भीतर और बाहर, अपने घर में सुरक्षित बैठे हुए या सडक पर, नजदीक के कैफे या फुटपाथ पर कहीं से भी कर सकते हैं।

चिंता अमरनाथ यात्रा को लेकर...

सुरक्षा एजेंसियों को सबसे ज्यादा चिंता अमरनाथ यात्रा को लेकर है जो 29 जून से शुरू होने वाली है। डर है कि वॉटसएप, फेसबुक और टि्वटर जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए नए दौर के जिहादी 40 दिवसीय तीर्थयात्रा से पहले घाटी में सांप्रदायिक दंगे भडका सकते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आभासी युद्ध क्षेत्र है जहां शब्दों को अस्त्र बनाकर लडाई लडी जाती है। इसका युवाओं पर असर पडता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कई अधिकारियों का मानना है कि आगामी दिनों में जम्मू में अफवाहें फैलाई जा सकती हैं और इससे निबटने के लिए उनके पास ज्यादा वक्त नहीं बचा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपने बिस्तर या सोफे पर बैठकर कोई भी हजारों चैट समूहों में से किसी एक पर भी ऎसी खबर डाल दे तो पूरा राज्य सांप्रदायिक हिंसा में सुलग उठेगा। ऎसा नहीं है कि सोशल चैट समूह केवल जम्मू-कश्मीर में ही सक्रिय हैं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी, बाकी के देश और यहां तक कि विदेशों से भी भागीदारी दिख रही है।

अधिकारीगण कश्मीरी पंडित समुदाय से आने वाले एक कांस्टेबल का उदाहरण देकर समझाते हैं कि इस अदृश्य शत्रु से निबटना कितना कठिन है। वह कांस्टेबल लापता हो गया था और गहन तलाश के बाद उसका शव यहां से 90 किमी दूर उत्तर कश्मीर के कुपव़ाडा में मिला था। लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही पंडित समुदाय के लोगों ने ऎसी पोस्ट डालना शुरू कर दी कि उसका आतंकियों ने अगवा किया था और वह शहीदों की मौत मरा।

अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल के लापता होने और उसका शव मिलने के मामले पर सोशल मीडिया का कुछ इस तरह असर पडा कि इसकी जांच आतंक से जु़डे मामले के रूप में शुरू हुई। लेकिन पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बाद में पाया कि कांस्टेबल की हत्या उसके ही साथ के एक पुलिस वाले ने की थी। यह यौन उत्पीडन और धमकाने का मामला था।

ये भी पढ़ें - यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों

एक और मुश्किल घडी तब पेश आई जब खीर भवानी के नाम से लोकप्रिय रज्ञा देवी मंदिर के नजदीक एक तालाब की फर्जी तस्वीर शुक्रवार को आयोजित हुए सालाना खीर भवानी मेले से पहले वॉट्सएप समूहों पर शेयर की गई। इस पोस्ट के मुताबिक तालाब का पानी काला हो गया जो किवंदतियों के मुताबिक कश्मीर के लिए अशुभ समय का संकेत है। इसमें सरकार को दखल देना पडा, अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने आधिकारिक तस्वीरें जारी की।

अफवाहें फैलाने के जिम्मेदार लोगों को पहचानने की कोशिशें भी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेकिन यह भूसे में सुई खोजने जैसा है। प्रशासन ने 22 वेबसाइटों को बंद करवा दिया है। घाटी के कई उपयोक्ता वचुर्अल प्राइवेट नेटवर्क्स (वीपीएन) के जरिए रास्ता निकाल लेते हैं लेकिन 3जी या 4जी नेटवर्क पर पाबंदी के कारण तस्वीरें या वीडियो शेयर करना उनके लिए मुश्किल होता है।

एक पुलिस अधिकारी याद करते हैं कि पिछले वर्ष ह़डताल के कई आहवान जिनका जिम्मेदार अलगावादी नेताओं को ठहराया गया, वास्तव में उनके पीछे छात्र या कर्मचारी थे जो अपने शिक्षण संस्थान या काम पर नहीं जाना चाहते थे। इस मामले में कई युवकों को पकडा गया और पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड दिया गया। उन्होंने कहा कि हडताल के आह्वान जंगल में आग की तरह फैलते थे, यहां तक कि कई अलगाववादियों को हैरत होती थी कि क्या वाकई में यह आहवान उन्होंने ही किया है।

ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर